Showing posts with label sikshamitra. Show all posts
Showing posts with label sikshamitra. Show all posts

Wednesday, October 22, 2014

प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - शिक्षामित्रों के कोटे से 6000 से ज्‍यादा पद भरें - हिन्‍दुस्‍तान न्‍यूज पेपर



शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 नवंबर से -

लखनऊ (ब्यूरो)। दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 64 हजार शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28, 29 नवंबर तथा 1 व 2 दिसंबर को होंगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में डायट प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। गौरतलब है कि यह आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा है। परीक्षा पास करने वाले शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाएगा।

Sunday, October 19, 2014

दो माह से वेतन नहीं - समायोजित शिक्षामित्र

  • वेतन भुगतान पर संकट
  • फीकी रहेगी शिक्षा मित्रों की दीवाली
  • नहीं हो सका मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन
वेतन भुगतान पर संकटलखनऊ (डीएनएन)। प्राथमिक विालयों में तैनात शिक्षा मित्रों की दीवाली इस बार फीकी होने की उम्मीद है। शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित किए जाने के बाद उनके मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन न होना इसकी मूल वजह है। सत्यापन न होने के कारण इनका वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर शिक्षा मित्रों में रोष व्याप्प्त है। शिक्षा मित्र संघ ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक शपथ पत्र के आधार वेतन का भुगतान किए जाने की मांग की है।
प्रदेश के प्राथमिक विालयों में 1 लाख 70 हजार शिक्षा मित्र तैनात थे। प्रथम बैच के 58,826 शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया बीते अगस्त में ही पूरी हो गई थी। उसके बाद तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक शिक्षा मित्रों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया नहीं पूरी हो सकी है। जिसकी वजह से उनका वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

Monday, October 13, 2014

शिक्षामित्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ


इलाहाबाद : समय पर परीक्षा कराकर परिणाम न घोषित करने से नाराज शिक्षामित्रों का प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन जारी रहा। रिमङिाम बारिश व हवा के थपेड़े भी शिक्षामित्रों का आत्मविश्वास नहीं डिगा पाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षामित्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर दिनभर डटे रहे। अधिकारियों की हठधर्मिता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। 1प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा हम शांति से अपनी मांग पूरा कराना चाहते हैं, परंतु सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं, उनकी उदासीनता शिक्षामित्रों का आक्रोश बढ़ा रही है। शिवकुमार शुक्ल ने कहा कि विलंब भले हो, परंतु परिणाम शिक्षामित्रों के हित में आएगा।

64 हजार शिक्षा मित्रों को करना होगा अभी इंतजार

  •  शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का मामला
लखनऊ। दूसरे चरण में दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 64 हजार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी दूसरे चरण के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर में कराने पर विचार कर रहा है। इसके चलते शिक्षा मित्रों को कम से कम चार माह अभी शिक्षक बनने के लिए इंतजार करना होगा।
प्राइमरी स्कूलों में लगे 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर समायोजित किए जाने का निर्णय किया गया है। पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण देकर समायोजित किया जा चुका है। दूसरे चरण में 64,000 और तीसरे चरण में 46,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे चरण के शिक्षा मित्रों के चतुर्थ यानी आखिरी सेमेस्टर की परीक्षा नियमत: सितंबर माह में हो जानी चाहिए। इसके आधार पर इन्हें दिसंबर 2014 में समायोजित किए जाने का आदेश जारी किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षामित्रों के परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के पास है लेकिन अभी तक परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने इसके विरोध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय धरना शुरू कर दिया है। संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह कहते हैं कि धरने के दौरान सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया है कि 16 व 17 दिसंबर की परीक्षा कराने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा मित्र संघ इसके लिए तैयार नहीं है। संघ का कहना है कि यदि परीक्षा दिसंबर में हुई तो समायोजन चार माह लेट हो जाएगा इसलिए इसे अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में कराने संबंधी आदेश तत्काल जारी हो।
नहीं मिल रहा है मानदेय
शिक्षा बनने से वंचित शिक्षा मित्रों को विगत दो माह से मानदेय नहीं मिला है। उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता से मांग की है कि शिक्षा मित्रों को तत्काल मानदेय दिलाया जाए। इसके अलावा सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हो चुके शिक्षा मित्रों की सेवा पुस्तिका बनाते हुए वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाए।
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर में होनी थी अब दिसंबर में कराने की तैयारी

शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल जुलूस -

  • बालसन चौराहे पर शनिवार को परीक्षा कराने की मांग को लेकर कैंडल जुलूस के बाद गांधी प्रतिमा पर पहुंचे शिक्षामित्र।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी परीक्षा नियामक कार्यालय पर जारी रहा। अक्तूबर के आखिरी तथा नवंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा कराने की मांग को लेकर उन्होंने बालसन चौराहा तक मोमबत्ती जुलूस भी निकाला। इस दौरान हुई सभा में शिक्षा मित्रों का कहना था कि यदि परीक्षा तिथि जल्द से जल्द घोषित नहीं की गई तो सोमवार को वे बड़ा आंदोलन करेंगे। उसमें पूरे प्रदेश से शिक्षा मित्र परीक्षा नियामक कार्यालय पर जुटेंगे। यह आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। करवा चौथ व्रत के बावजूद महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हुईं। धरना-प्रदर्शन और मोमबत्ती जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला, संरक्षक शिव कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, प्रांतीय उपमंत्री रमेश चंद्र मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ला, कौशल किशोर आदि रहे।

Saturday, October 11, 2014

परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर का किया घेराव

परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर का किया घेराव


इलाहाबाद : परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा को ज्ञापन भी सौंपा गया। सुबह से ही शिक्षामित्रों का जमावड़ा नियामक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर होने लगा था। बढ़ते दबाव को देखते हुए शाम चार बजे रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा नवल किशोर मंच पर पहुंचे और शिक्षामित्रों से ज्ञापन लिया। इस मौके पर उन्होंने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा कराने का प्रस्ताव दिखाया जिसे शिक्षामित्रों ने अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं होती शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक शिव कुमार शुक्ल, प्रदेश उप महामंत्री रमेश मिश्र, शिव पूजन सिंह आदि मौजूद रहे।