इलाहाबाद : समय पर परीक्षा कराकर परिणाम न घोषित करने से नाराज शिक्षामित्रों का प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन जारी रहा। रिमङिाम बारिश व हवा के थपेड़े भी शिक्षामित्रों का आत्मविश्वास नहीं डिगा पाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षामित्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर दिनभर डटे रहे। अधिकारियों की हठधर्मिता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। 1प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा हम शांति से अपनी मांग पूरा कराना चाहते हैं, परंतु सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उसे गंभीरता से नहीं ले रही हैं, उनकी उदासीनता शिक्षामित्रों का आक्रोश बढ़ा रही है। शिवकुमार शुक्ल ने कहा कि विलंब भले हो, परंतु परिणाम शिक्षामित्रों के हित में आएगा।
No comments:
Post a Comment