इलाहाबाद । यूजीसी नेट के प्रारूप में बदलाव को लेकर सभी तरह की अटकलें दूर हो गई हैं। 28 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा के प्रारूप में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। सीबीएसई ने नोटिफिकेशन कर दिया है। 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
अभ्यर्थियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यूजीसी ने अब परीक्षा कराने के लिए सीबीएससी से समझौता किया है। इसके अलावा लगातार शिकायतों के बाद यूजीसी इस परीक्षा के प्रारूप में बदलाव पर भी विचार कर रहा है। सबसे अधिक शिकायत तीसरे पेपर को भी वस्तुनिष्ठ आधारित किए जाने को लेकर है। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ लोगों से भी सुझाव मांगे गए थे। इस पर विचार के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। ऐसे में आगामी परीक्षा से नए परीक्षा प्रारूप की बात कही जा रही थी लेकिन नोटिफिकेशन के बाद फिलहाल इसकी संभावना खत्म हो गई है। पुराने पैटर्न के अनुसार तीनों पेपर वस्तुनिष्ठ आधारित होंगे।
No comments:
Post a Comment