Friday, October 10, 2014

विज्ञान-गणित शिक्षकों की पांचवीं काउंसलिंग 20 आैर 21 को

लखनऊ। उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पांचवीं काउंसलिंग 20 व 21 अक्तूबर को की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि 20 को विज्ञान और 21 को गणित के शिक्षकों के रिक्त पदों की काउंसलिंग की जाएगी। विभागीय जानकारी के मुताबिक 5000 से अधिक पद अभी भी खाली हैं। इस बार काउंसलिंग में 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके पहले चौथी काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

No comments:

Post a Comment