Saturday, October 11, 2014

फंसा हजारों छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण - लापरवाही

  • कक्षा नौ और ग्यारह का ऑनलाइन पंजीकरण 

  • चौदह स्कूलों को जारी की गई नोटिस

  • एक अक्टूबर थी पंजीकरण करने की अंतिम तारीख

लखनऊ : निजी स्कूल नियम-कानूनों को दरकिनार कर मनमानी कर रहे हैं। कक्षा नौ और ग्यारह के छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बोर्ड द्वारा दी गई मियाद खत्म होने के बावजूद अब तक जिले में कई स्कूलों में पंजीकरण का काम खत्म नहीं हो सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को नोटिस जारी की है। ऑनलाइन पंजीकरण काम पूरा नहीं होने के कारण स्थलीय जांच का काम शुरू नहीं किया जा सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव के मुताबिक कुछ स्कूलों में ऑनलाइन पंजीकरण बाकी है। सभी विद्यालयों को 25 सितंबर तक ही पंजीकरण का काम खत्म करने के निर्देश दिए थे ताकि समय रहते काम पूरा हो जाए। इसके बावजूद कुछ स्कूल ऐसे हैं जिनका पंजीकरण अब तक अपलोड नहीं हुआ है। इन स्कूलों को नोटिस जारी की गई है। स्कूलों की यह घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता है इस बारे में बोर्ड को भी लिखा जा रहा है। पंजीकरण के स्थलीय जांच के बाबत उनका कहना है कि जैसे ही पंजीकरण का काम पूरा होगा हम बोर्ड के निर्देशानुसार जांच करेंगे और जहां भी फर्जीवाड़ा पाया गया वहां के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी तय होगी। इस बारे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र का कहना है कि दरअसल स्कूलों में ऑनलाइन पंजीकरण में खेल किया जाता है। स्कूलों में निर्धारित क्षमता से अधिक पंजीकरण कराकर शिक्षा माफिया मोटी कमाई करता है। शिक्षा विभाग ऐसे स्कूलों के खिलाफ लाचार है। अफसर केवल नोटिस जारी कर चुपचाप बैठ जाते हैं। जिनको जारी की गई नोटिस : लखनऊ कान्वेंट इंटर कालेज, क्वींस कालेज इंटर कालेज अलीगंज, जेपी मांटेसरी इंटर कालेज एलडीए रोड, हेरोज मेमोरियल स्कूल गोलागंज, कनौसा गल्र्स इंटर कालेज फरीदीनगर, जवाहर सवरेदय कन्या हाईस्कूल उतरठिया, सिद्वार्थ पब्लिक स्कूल मोतीनगर, आशुतोष ममोरियल पब्लिक स्कूल दुबग्गा, सेंट जोसफ स्कूल राजाजीपुरम, केएसवी गल्र्स हाईस्कूल विजयनगर, महात्मा बुद्ध मेमोरियल स्कूल अलीगंज, हेरो पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, एसएम स्कूल गुडंबा और फातिमा जेहरा हाईस्कूल।

No comments:

Post a Comment