इलाहाबाद : माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भले ही नए साल में होनी हो, लेकिन महाविद्यालयों के लिए प्रवक्ताओं की परीक्षा इसी साल कराने की उच्चतर शिक्षा आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही यह भी प्रयास है कि सभी विषयों की परीक्षा इलाहाबाद में ही आयोजित की जाए। इसके लिए अलग से चार्ट तैयार किया जा रहा है। उच्चतर शिक्षा आयोग महाविद्यालयों के लिए प्रवक्ताओं की भर्ती कराता है। पहले मेरिट के आधार पर यहां भर्तियां होती रही हैं। इस बार उच्चतर शिक्षा आयोग ने 1652 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी और पहली बार लिखित परीक्षा कराकर चयन होना है। इसके लिए करीब 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
No comments:
Post a Comment