Wednesday, October 1, 2014

दाे सीटों वाले जिलों में अधिकतर सीटें भरीं -

  • 72825 शिक्षकों की भर्ती को दूसरी काउंसिलिंग खत्म

Click here to enlarge image
लखनऊ : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए 22 सितंबर से शुरू हुई दूसरी काउंसिलिंग मंगलवार को समाप्त हो गई। दूसरी काउंसिलिंग में उन जिलों में अधिकतर सीटें भर गई हैं जहां ज्यादा सीटें थीं। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कुशीनगर, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज जैसे जिलों में ज्यादा सीटें हैं। अधिक सीटें होने की वजह से इन जिलों में ज्यादा अभ्यर्थियों ने रुख किया और काउंसिलिंग के दौरान दस्तावेज जमा कराये। इस वजह से इन जिलों में ज्यादातर सीटें भर गई हैं। ऐसे में कम मेरिट वालों को इन जिलों में मायूस होना पड़ सकता है। वहीं जिन जिलों में सीटें कम थीं, वहां अपेक्षाकृत कम अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।

No comments:

Post a Comment