हरदोई। जिले के बंद व मर्ज स्कूलों को भी अबकी खोजा जाएगा और उनका विवरण यू डायस से संकलित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञात हो कि प्रति वर्ष कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूलों का विवरण यू डायस के माध्यम से तैयार किया जाता था। इसके लिए स्कूलों से निर्धारित प्रारूप पर विवरण मुहैया कराया जाता है, पर अबकी उसमें आंशिक फेर बदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा सचिव मनोज कुमार की ओर से सभी डीआईओएस को जारी आदेश में कहा गया कि अबकी जिले में बंद व दूसरे स्कूलों में मर्ज हो चुके स्कूलों का विवरण भी अंकित किया जाएगा। इसके अलावा डिग्री कालेजों का विवरण भी यू डायस से संकलित किया जाएगा।
प्रमुख सचिव शिक्षा के निर्देश आते ही डीआईओएस जेपी मिश्र ने स्कूल प्रधानाचार्यों को आदेश के क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए हैं।
No comments:
Post a Comment