हरदोई। बेसिक स्कूलों के सेवानिवृत्त टीचरों के बकाया अवशेष को निर्धारित समय सीमा के अंदर भुगतान न करने और उनके मामलों को निस्तारण न करना विभागीय अफसरों को महंगा पड़ सकता है। प्रमुख सचिव शिक्षा ने तत्काल कार्रवाई कर प्रकरण के निस्तारण के निर्देश जारी किए है।
इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर के सेवानिवृत्त होने के बाद भी कई-कई महीनों को बकाया देय पाने को भटकना पड़ता है। इससे लिए वह जनप्रतिनिधियों का सहारा भी लेते हैं। जन प्रतिनिधियों के लेटर पैड पर पहुंच रहीं शिकायतों को प्रमुख सचिव शिक्षा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया कि सेवानिवृत्त टीचरों के देयों के संबंध में जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड पर आने वाली शिकायतें उचित नहीं है।
कहा कि यह विभाग की छवि खराब कर रहा है। इस ओर गंभीरता से विचार किया जाए और सेवानिवृत्त टीचरों के बकाया देयों को समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी टीचर का बकाया देय समय रहते दिया जाए और उसके मामले का निस्तारण किया जाए, अगर जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड पर लगातार शिकायतें आती हैं, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पत्र के आने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment