Friday, October 10, 2014

भ्रष्ट कर्मियों पर सख्त रुख अख्तियार करें -

कानपुर: मंडलायुक्त मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अख्तियार किया है। गुरुवार को शिविर कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों को गंभीरता से लें। यदि किसी अफसर या कर्मचारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायत आये तो इसकी जांच करायें और पुख्ता सबूत होने पर कार्रवाई करें। 1मंडलायुक्त ने कहा कि योजनाओं के लाभार्थियों से यदि रिश्वत मांगने की शिकायत आये तो सभी विभागाध्यक्ष इसे गंभीरता से लें। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डीएम की है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के जो भी पात्र हैं उन्हें आसानी के साथ सुविधाएं मिले इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यो की सोशल ऑडिट करायें और यदि कहीं भ्रष्टाचार सामने आये तो दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करायें। प्रत्येक जिले में मनरेगा श्रमिकों और अन्य श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए ताकि उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके। डॉ. राममनोहर लोहिया गांवों में सत्यापन कर अधूरे कार्यो को पूरा कराने का आदेश भी उन्होंने दिया। बैठक में डीएम औरैया माला श्रीवास्तव, डीएम इटावा नितिन बंसल, सीडीओ कानपुर राजेंद्र सिंह थे।

No comments:

Post a Comment