Sunday, October 19, 2014

महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक

लखनऊ : देश में शिक्षा का स्तर तभी बढ़ेगा, जब देश की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं शिक्षित होंगी। आगे आने वाली पीढ़ी भी अधिक समझदार व समाज के विकास में अपना योगदान दे पाएगी, जब उनकी जननी शिक्षित होगी। हर महिला का रिश्तों के अलावा स्वयं का भी अस्तित्व होता है, जिससे वह अपनी पहचान समाज में बना सके। यह बात राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के सहयोग से एक राज्य स्तरीय संगोष्ठी में अंतरिक्ष वैज्ञानिक समाज सेविका सविता रानी ने कही। सवरेदय नगर स्थित मदर लैंड कांवेंट हाई स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में मुस्लिम महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक विकास कार्यक्रम में समाज सेविका नसरीन फातिमा रिजवी ने कहा कि महिला होना सम्मान की बात है। अत: हर महिला का कर्तव्य बनता है कि वह अपने घर की दहलीज को लांघे व अपने स्वयं के अस्तित्व को कायम करे। महिलाओं को सम्मान पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी, पूर्व मंत्री गोरखपुर रामकृष्ण द्विवेदी के अलावा कार्यक्रम स्थल पर अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. एचसी वैश्य, सचिव आरती राज व कार्यक्रम संयोजक एचपी सिंह ने मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास पर प्रकाश डाला।

No comments:

Post a Comment