Friday, October 10, 2014

परिवहन निगम में जल्द होगी कर्मचारियों की भर्ती

परिवहन निगम में जल्द होगी कर्मचारियों की भर्ती


जागरण संवाददाता, लखनऊ : परिवहन निगम में खाली पदों पर जल्द भर्ती होगी। यह भर्ती निगम कार्यालयों से लेकर आरटीओ कार्यालय तक होगी। यह बात परिवहन आयुक्त के रवींद्र नायक व मिनिस्टियल सर्विस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को हुई वार्ता में तय हुआ। पदाधिकारियों ने 15 बिन्दुओं पर चर्चा की। 1एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि वार्ता में मुख्य रूप से कर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा उठाया गया। इस पर सहमति भी बनी। आयुक्त ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि खाली पदों का ब्योरा शासन को भेजा चुका है। स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। उधर निगम में पिछले दस साल से मृतक आश्रितों की भर्तियों पर से ग्रहण हट सकता है। करीब ढाई हजार आश्रित नौकरी के लिए निगम मुख्यालय के चक्कर लगाने को विवश हैं। इनके भविष्य को लेकर आज तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। 1बस स्टेशनों पर मिलेगा स्वच्छ पानी : बस स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही तीन रुपये में एक लीटर स्वच्छ पानी मिलेगा। इसके लिए निगम द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बोतल बंद पानी की भी जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment